
एनएच 530 बी पर अंडर पास के निर्माण को लेकर कलकट्रेट पर किया प्रदर्शन
Agra News - कासगंज के गांव दानियागंज सहित तीन गांवों के ग्रामीणों ने एनएच 530 बी पर अंडर पास निर्माण की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अंडर पास नहीं बनने पर उन्हें खेतों तक जाने में दिक्कत होगी।
एनएच 530 बी हाईवे पर कासगंज के गांव दानियागंज समेत तीन गांवों पर अंडर पास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर धरना व प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने अंडर पास की मांग को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन भी दिया है। मंगलवार को ग्रामीण ब्रजेश कुमार ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि एनएच 530 बी का निर्माण गांव नगला विधारी, नगला कटा, नगला अंडऊआ व दानियागंज की भूमि पर किया जा रहा है। इन गांवों के किसानों की भूमि हाईवे के दोनों ओर है। हाईवे पर अंडर पास का निर्माण नहीं हुआ तो किसानों व ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें होंगी।

उन्हें काफी दूरी तय करके अपने खेतों तक जाना पड़ेगा। जिससे वह अपने खेतों की रखवाली नहीं कर पाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि इन गांवों के किसानों के आवागमन के लिए अडंर पास का निर्माण होना बहुत जरूरी है। ग्रामीणों ने अंडर पास के मांग पत्र की एक प्रति एनएचएआई के पीडी को भी भेजी है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से टंडोली माफी ग्राम पंचायत के प्रधान हरवेंद्र सिंह, अंकित कुमार, लोचन सिंह, रक्षपाल सिंह, शंकर लाल, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, नाथूराम, धर्मेंद्र कुमार, जीतू कुमार, भगवान सिंह, गुड्डो देवी, शारदा देवी, भगवान देवी समेत दर्जनों किसान व ग्रामीण शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


