Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsVice President CP Radhakrishnan Advocates Sports for Drug-Free India at Agra Lok Sabha Sports Event
नशामुक्त भारत खेलकूद से ही संभव है : उप राष्ट्रपति

नशामुक्त भारत खेलकूद से ही संभव है : उप राष्ट्रपति

संक्षेप:

Agra News - एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के चौथे दिन उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि नशामुक्त भारत खेलों के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल चरित्र निर्माण का माध्यम हैं और भारत खेलों में लगातार प्रगति कर रहा है।

Dec 24, 2025 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आगरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा के चौथे दिन उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद किया। कहा कि नशामुक्त भारत खेलकूद से ही संभाव है। यूथ नशे को न, खेलों को हां कहे। उप राष्ट्रपति ने कहा कि वह अपने स्कूल और कॉलेज जीवन में खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टेबल-टेनिस और लंबी दूरी की दौड़ में चैंपियन बनने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी होने का लाभ उन्हें राजनीतिक जीवन में भी मिला। उनके द्वारा निकाली गई 19000 किमी की यात्रा और एक अन्य पदयात्रा में खेलों से मिली सहनशक्ति काम आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा के साथ चरित्र निर्माण का भी माध्यम हैं। सांसद खेल महोत्सव इसी भावना को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल आत्मनिर्भर भारत का सशक्त माध्यम हैं। खेल शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त नागरिक तैयार करते हैं। देश के संचालन के लिए व्यापार जरूरी है। इसके साथ खेलों के माध्यम से देश को आगे बढ़ाना भी जरूरी है। सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि 2014 के बाद भारत खेलों में लगातार आगे बढ़ा है। पहले प्रति ओलंपिक औसत पदक 1 से थोड़ा अधिक था। अब यह 5 तक पहुंच गया है। पहले ध्यान हॉकी तक सीमित था। अब शूटिंग, कुश्ती और बॉक्सिंग में भी पदक मिल रहे हैं। बीते वर्ष पैरालंपिक में भारत ने रिकॉर्ड 29 पदक जीते। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी की खेलो इंडिया नीति और फिट इंडिया मूवमेंट का परिणाम है। खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग में इस वर्ष 2 लाख महिलाओं ने सहभागिता की है। उन्होंने खिलाड़ियों से तिरंगे को सदैव ऊंचा रखने का आह्वान किया।