ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामैनपुरी में वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा, मौत

मैनपुरी में वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा, मौत

मंगलवार की देर रात थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम अमरपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। वाहन की टक्कर से किसान बुरी तरह घायल हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को बेवर अस्पताल...

मैनपुरी में वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंदा, मौत
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 19 Feb 2020 12:03 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार की देर रात थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम अमरपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। वाहन की टक्कर से किसान बुरी तरह घायल हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को बेवर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

घटना मंगलवार देर रात 9 बजे की है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर निवासी 26 वर्षीय नरेंद्र सिंह राजपूत पुत्र अतर सिंह राजपूत बेवर से बाइक से गांव आ रहा था। गांव के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए बेवर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी, पुत्र और माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें