Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsVaishno Devi Akhand Jyoti Yatra 2023 Devotees Depart from Agra for Jammu Katra
माता वैष्णों देवी के लिए रवाना हुई अखंड ज्योति यात्रा

माता वैष्णों देवी के लिए रवाना हुई अखंड ज्योति यात्रा

संक्षेप:

Agra News - आस्था भक्त मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति माता वैष्णो देवी की अखण्ड ज्योति यात्रा रविवार को जम्मू कटरा के लिए रवाना हुई। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर विधि-विधान से माता की अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। यात्रा में 350 भक्त शामिल हुए और यह यात्रा माता के जयकारों के साथ आगे बढ़ी।

Jan 04, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

आस्था भक्त मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता वैष्णो देवी की अखण्ड ज्योति यात्रा रविवार को जम्मू कटरा के लिए रवाना हुई। मीडिया प्रभारी आशीष जैन ने बताया कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर विधि-विधान के साथ माता की अखण्ड ज्योति की प्रज्ज्वलना की गई। संस्थापक राजू भगत द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित की। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन के उपरांत ढोल-नगाड़ों और बैंड के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मंडल के अध्यक्ष राजकुमार राजू, पूर्व पार्षद दीपक ढल, संजय बंसल और अनिल खंडेलवाल अखंड ज्योति को सिर पर लेकर चलते रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और महिला भक्त नृत्य करती नजर आईं। यात्रा में शामिल 350 भक्त आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा जम्मू कटरा रवाना हुए। सोमवार को जम्मू कटरा चौक पर माता का 22वां जगराता आयोजित होगा। मंगलवार को अखंड ज्योति वैष्णो देवी भवन पहुंचेगी और बुधवार को कटरा में भंडारा होगा। इसके साथ ही भक्तों को मां चामुण्डा, मां ज्वाला, मां चिंतपूर्णी और नगरकोट वाली माता के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा में जाने वालों में मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, राजू भगत, पूर्व पार्षद दीपक ढल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, दिलीप अग्रवाल, सनी अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, वंश अग्रवाल, विद्युत अग्रवाल, अनिल खंडेलवाल, विनोद मिश्रा, पूरन सिंह, रेखा वर्मा, हेमा शर्मा, पूजा, ज्योति और गीता शामिल रहीं।