
फतेहपुर के लेखपाल सुधीर की मौत पर लेखपालों ने जताया आक्रोश
Agra News - उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सहावर इकाई ने फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या पर आक्रोश व्यक्त किया है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की गई। कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सहावर इकाई ने अधिकारियों के बदलते व्यवहार की वजह से जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार के साथ हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सहावर को सौंपा। कांग्रेसियों ने भी समर्थन देकर सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बताया है कि जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार को खुद की शादी के लिए भी अवकाश नहीं दिया गया। जब वह विवाह में व्यस्त हो गए तो अधिकारियों ने उन्हें घर पहुंचकर डराया, निलंबन की धमकी दी।
इसी वजह से लेखपाल ने आत्महत्या जैसे कदम उठा लिया और दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। ज्ञापन में मांग की गई है कि लेखपाल की मौत के मामले में हुई रिपोर्ट में नामजद आरोपी को शामिल किया जाए, मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएं आदि मांगें की गईं। तहसील अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सचिव वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुमित कुमार गुप्ता, कुशाग्र माहेश्वरी, जिकरुल हसन, अमित सक्सेना समेत अन्य शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय व एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह ने लेखपाल संघ को समर्थन दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, पार्टी संगठन लेखपालों के साथ हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




