अमांपुर क्षेत्र को मिली आधा दर्जन ग्रामीण सड़कों की सौगात
Agra News - अमांपुर क्षेत्र में होली से पहले प्रदेश सरकार ने छह सड़कों के निर्माण और डाबरीकरण की मंजूरी दी है। विधायक हरिओम वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इन सड़कों की मांग की थी। यह सड़के ग्रामीणों के लिए आवागमन में सुविधा प्रदान करेंगी।

अमांपुर क्षेत्र में होली से पूर्व प्रदेश सरकार ने आधा दर्जन सड़कों के नव निर्माण व डाबरीकरण की सौगात दी है। अमांपुर के क्षेत्रीय विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करके इन सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव दिए थे। प्रदेश सरकार ने इन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों आवागमन में असुविधा हो रही थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आधा दर्जन सड़कों के नींव निर्माण व डाबरीकरण की मांग की थी। इन सड़कों में रामपुर मार्ग से सरसई वन तक, गड़रपुरा स्कूल से मिर्जापुर बिजली घर तक, कुलवारा थानपुर से रामनगर मार्ग, नौगांव से अमृतपुर वाया सुभाष इंटर कालेज तक, जमालपुर से चांदपुर राजवाह तक और थरा चीथरा गांव से खेड़ा मार्ग के अवशेष मार्ग तक के प्रस्ताव हैं।
इन गांवों के ग्रामीण लंबे समय से सड़कों के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद राजवीर सिंह के प्रयासों से इन सड़कों के निर्माण व डामरीकरण को मंजूरी मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



