कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी बने जनपद के प्रभारी
Agra News - उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भूपेंद्र चौधरी को कासगंज जनपद का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं प्रशासनिक अनुभव से कासगंज जनपद को विकास, रोजगार, आधारभूत संरचना, औद्योगिक प्रगति से संबंधित योजनाओं को और मजबूती मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भूपेंद्र चौधरी को कासगंज जनपद का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। भूपेंद्र चौधरी के जिला प्रभारी बनने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा है कि भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं प्रशासनिक अनुभव का लाभ कासगंज जनपद को मिलेगा। उनकी नियुक्ति से जनपद में विकास, रोजगार, आधारभूत संरचना, औद्योगिक प्रगति से संबंधित योजनाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। हर्ष व्यक्त करने वालों में विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, महेंद्र सिंह बघेल, सुनील वाष्र्णेय, आकाश दीप वर्मा रानू, संजय सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, शरद गुप्ता, डा. मनोज शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, अजय शर्मा, हिमांशु उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


