18 मार्च से कॉपियों का जांच कार्य, 13 दिन में खत्म होगा लक्ष्य
Agra News - यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होंगी। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी और 1 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। इस बार सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी और धारा 144 का पालन किया जाएगा।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म होने वाली हैं। अब मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारियां हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि महज 13 दिनों के भीतर मूल्यांकन कार्य को पूरी शुद्धता के साथ संपन्न कर लिया जाए, ताकि परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा को लेकर शासन बेहद गंभीर है। परीक्षा की तर्ज पर ही मूल्यांकन केंद्रों पर भी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को मूल्यांकन कार्य शुरू होने से ठीक एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में ही कॉपियों के बंडल खोले जाएंगे और उनकी देखरेख में ही दिन भर का कार्य संपन्न होगा। वे केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पैनी नजर रखेंगे। बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन के लिए केवल 13 दिनों का समय निर्धारित किया है। 18 मार्च से शुरू होकर यह प्रक्रिया 1 अप्रैल तक खत्म करने की योजना है। सभी केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


