ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराताज महोत्सवः ऊषा उत्थुप की आवाज से गूंजा पंडाल

ताज महोत्सवः ऊषा उत्थुप की आवाज से गूंजा पंडाल

शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर बुधवार की शाम ताज महोत्सव के आयोजन की कड़ी में देर रात प्रख्यात बॉलीवुड गायिका और पद्मश्री ऊषा उत्थुप ने अपनी आवाज से समां बांध दिया। इस दौरान उन्होंने दम मारो दम और...

ताज महोत्सव में ऊषा उत्थुप।
1/ 5ताज महोत्सव में ऊषा उत्थुप।
ताज महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
2/ 5ताज महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
ताज महोत्सव में शास्त्रीय गायन।
3/ 5ताज महोत्सव में शास्त्रीय गायन।
ताज महोत्सव में भरत नाट्यम।
4/ 5ताज महोत्सव में भरत नाट्यम।
ताज महोत्सव में भरत नाट्यम।
5/ 5ताज महोत्सव में भरत नाट्यम।
आगरा,हिन्दुस्तान टीमThu, 21 Feb 2019 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर बुधवार की शाम ताज महोत्सव के आयोजन की कड़ी में देर रात प्रख्यात बॉलीवुड गायिका और पद्मश्री ऊषा उत्थुप ने अपनी आवाज से समां बांध दिया। इस दौरान उन्होंने दम मारो दम और भजन रघुपति राघव राजा राम गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
ऊषा उत्थुप ने जेम्स बॉन्ड की मूवी स्काई फाल के विनिंग सांग ने चार चांद लगा दिए। उनके गानों को सुनने के लिए देर रात  तक सीटों पर श्रोता जमे रहे। इससे पहले भरतनाट्यम पर आधारित शास्त्रीय नृत्य से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए तो वहीं सखावत हुसैन की बेजोड़ गजल गायकी ने श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी। इस मंच पर पार्णिका श्रीवास्तव और वागीश पंत जैसे मंजे कलाकारों के नृत्य ने ताज महोत्सव की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाए।

श्रोताओं पर छाए गजल गायक सखावत हुसैन
रामपुरसहसवान घराने के गलज गायक सखावत हुसैन इस आयोजन में दूसरी बार अपनी गायकी का जौहर दिखाने पहुंचे। उन्होंने मंच पर हरमोनियम संभाला और महफिल में गायकी से शमा रोशन कर दी।  पहली गजल सुनाई, जिसका मतला ये है- दिल के बदले दर्द लिया है, आग लगे चतुराई में, कितना सस्ता बेच दिया दिल हमने इस मंहगाई में...। सखावत हुसैन अपनी लय में उतरे तो श्रोता भी उनकी गायकी में मदहोश होकर झमते रहे। उन्होंने शायर डॉ. असलम इलाहाबादी की गलज गुनगुनाई, जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया। जिसका मतला है- नन्हा सा एक चराग हवा ने बुझा दिया, छोटी सी इस खबर ने कलेजा हिला दिया..।
उन्होंने अपनी यादगार प्रस्तुति का अंत मशहूर शायर मशकूर अलीगढ़ की इस गजल से की, जिसका मतला है- ये तो किया के सबपे भरोसा नहीं किया, लेकिन किसी के साथ में धोखा नहीं किया...।  मंच संचालन सुधीर नारायन और विजय प्रताप ने किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में विधायक जगन प्रसाद गर्ग व पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह आदि मौजूद रहे।  

कलाकारों की प्रतिभा पर रीझे दर्शक
मंच पर इससे पूर्व भोपाल के लता सिंह मुंशी की साथी कलाकारों ने शिव स्तुति पर आधारित भरतनाट्यम का समूह नृत्य पेश किया। इसी मंच पर अरहान खान और डॉ. अनिल वर्मा ने गायन, कौशकी भट्टाचार्य ने नृत्य, संगम कला ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुगल किशोर ने गायन, महेंद्र शर्मा ने मिमिक्री, विकास चंचल ने मोनो एक्टिंग, मौजुद्दीन मथुरा ने सूफी गायन के साथ ही देवेंद्र शर्मा व करिश्मा अय्यर ने कथक युगल नृत्य से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें