
रिमझिम से आई गुलाबी सर्दी, कटी पड़ी धान की फसल भीगी
Agra News - जनपद में लगातार 14 घंटे रिमझिम बारिश ने लोगों को गुलाबी सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। 24 डिग्री सेल
जनपद में लगातार 14 घंटे रिमझिम बारिश ने लोगों को गुलाबी सर्दी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वायुमंडल में नमी व 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा के कारण तापमान में एक गिरावट हुई है। दिन के समय अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ है। मंगलवार की अल सुबह जब सोकर उठे तो रिमझिम बारिश हो रही थी। बारिश की वजह से शहर व कस्बों की सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया।

दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य देव के दर्शन नहीं होने व तापमान में गिरावट के कारण लोगों को दिनभर सर्दी का एहसास हुआ। तापमान में गिरावट के कारण लोगों ने रात के समय सोने के लिए गर्म कपड़े निकाल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. आकाश ने बताया कि आगामी सप्ताह में भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं हैं। बे-मौसम बारिश से धान की कटी फसलों को नुकसान कासगंज। जनपद में अक्टूबर माह में हुई बे-मौसम रिमझिम बारिश से फसलों को नुकसा होगा। खेतों में कटी पड़ी धान की फसल रिमझिम बारिश में भीग गई है। किसानों ने सरसों व मटर की फसल बोई हैं। उन फसलों को भी बारिश नुकसान पहुंचाएगी। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र ने बताया कि फसलों के लिहाज से जनपद में हुई रिमझिम बारिश अच्छी नहीं हैं। धान, सरसों व मटर की फसलों को इस बारिश से नुकसान होगा। आगामी दिनों में खेतों में मटर व सरसों की बुबाई करने वाले किसानों को यह बारिश फायदेमंद रहेगी। गत सोमवार की दोपहर बाद शाम चार बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश मंगलवार की सुबह पांच बजे तक जारी रही है। यह बारिश फसलों को नुकसान पहुंचाएगी। अमांपुर व कासगंज क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी धान की फसलें भीग गई हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


