हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

संक्षेप:

Agra News - कोतवाली क्षेत्र में मानपुर नगरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक सड़क...

Aug 10, 2025 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात मानपुर नगरिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर क्षत-विक्षत शव मिला। मोबाइल भी टूटा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सोरों कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर पेट्रोल पंप के निकट दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही सोरों इंस्पेक्टर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि संबंधित व्यक्ति सड़क पर गुजर रहा था, तभी अज्ञात वाहन का चालक उसे कुचलते हुए चला गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोरों इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल पर शव मिला है। मोबाइल भी टूटा हुआ था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षित रखवा दिया है और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शिनाख्त के बाद ही मृतक के बारे में अधिक जानकारी हो सकेगी।