मोहनपुरा क्षेत्र में बूंदाबांदी संग पड़े ओले

Apr 06, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - रविवार को मोहनपुरा इलाके में बूंदाबांदी के साथ ओले पड़े। ग्रामीण भयभीत हो गए और किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित थे। सिकन्दराराऊ क्षेत्र में ओलावृष्टि अधिक होने के कारण मोहनपुरा में भी इसका असर देखा गया। हालांकि, कुछ मिनटों में ओलावृष्टि बंद हो गई, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होने से बच गया।

मोहनपुरा क्षेत्र में बूंदाबांदी संग पड़े ओले

ब्लॉक क्षेत्र के मोहनपुरा इलाके में रविवार को बूंदाबांदी के साथ कुछ देर ओले पड़े। अचानक ओले देख क्षेत्रीय लोग भयभीत हो गए। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित दिखाई दिए। हालांकि कुछ देर बाद ही ओले पड़ना बंद हो गए। ग्रामीणों की मानें तो सिकन्दराराऊ क्षेत्र में ओलावृष्टि अधिक हुई है। इसी वजह से मोहनपुरा क्षेत्र में भी असर दिखाई दिया है। ग्रामीणों की मानें तो गनीमत रही कि कुछ ही मिनटों में ओलावृष्टि बंद हो गई, अन्यथा किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो सकता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।