बिजली संकट: भीषण गर्मी में बिजली कटौती व ट्रिपिंग से लोग बेहाल
जनपद में भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोरों में तीन घंटे की बिजली कटौती से लोग सो नहीं पाए। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे एसी और कूलर काम नहीं कर पा रहे हैं। किसान भी पानी की कमी से परेशान हैं।

जनपद में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दिन व रात के समय लगातार विद्युत ट्रिपिंग की समस्या भी बनी हुई है। तीर्थ नगरी सोरों में गत सोमवार की मध्यरात्रि 12 बजे के बाद हुई तीन घंटे बिजली कटौती से लोग चैन से सो भी नहीं पाए। मंगलवार को भी दिन में पारा जब 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा तो विद्युत ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में बिजली जाते ही एसी व कूलर काम नहीं कर पा रहे हैं। गत सोमवार की रात 12 बजे सोरों में अचानक बिजली गुल हो गई। इसके बाद दो बार बिजली आई और चल गई। रात में बिजली के अभाव में लोगों की नीद भी पूरी नहीं हुई। सुबह चार बजे के करीब बिजली आई तब जाकर लोगों को नींद आई। तापमान अधिक होने से लोगों को दिन व रात में भी गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। कूलर व पंखे भी लगातार गर्म हवा फेंक रहे हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की कटौती व ट्रिपिंग जारी है.
किसान परेशान
राजवाह में पानी नहीं होने से किसान परेशान
जनपद लगातार भीषण गर्मी के बीच राजवाह व माइनर में पानी नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसान खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूखने से बचाने के लिए पंपसेट से फसल की सिंचाई करने को मजबूर हैं, जिससे फसल की लागत में इजाफा होगा। किसानों ने बताया कि भीषण गर्मी को द्रष्टिगत रखते हुए हर चौथे दिन मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे हैं। जिससे मक्का की फसल को गर्मी में सूखने से बचाया जा सके।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


