डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
Agra News - सोरों कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सोरों सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोरों कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सोरों सीएचसी में भर्ती कराया गया। हरिओम पुत्र भूप सिंह निवासी चंदवा, शिवकुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी शाहबाजपुर अपनी बाइक से सोरों से कछला की ओर जा रहे थे। मल्लाह नगर के पास उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सोरों सीएचसी में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर सोरों लोकेश भाटी ने बताया कि घायलों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


