ढोलना क्षेत्र में देर रात खनन करते दो ट्रैक्टर, एक मशीन जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - ढोलना क्षेत्र के छावनी गांव के निकट बीती देर रात प्रशासनिक, राजस्व एवं पुलिस टीम ने खनन के खिलाफ कार्रवाई दो ट्रैक्टर ट्राली एक मिट्टी उठाने वाली मशीन

ढोलना क्षेत्र में देर रात खनन करते दो ट्रैक्टर, एक मशीन जब्त

ढोलना क्षेत्र के छावनी गांव के निकट बीती देर रात प्रशासनिक, राजस्व एवं पुलिस टीम ने खनन के खिलाफ कार्रवाई दो ट्रैक्टर ट्राली एक मिट्टी उठाने वाली मशीन जब्त की। पुलिस ने वाहनों के नंबरों के आधार पर वाहन स्वामियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक छावनी गांव में बीती देर रात मिट्टी का खनन करने की जानकारी मिली। सूचना के बाद नायब तहसीलदार सुमित कुमार, एसआई बचान सिंह, राजस्व लेखपाल योगेंद्र कुमार, प्रतीक कुमार, मुख्य आरक्षी हरेन्द्र सिंह, चन्द्रकेश यादव, विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर अधिकारियों को ट्रैक्टर व मशीन खनन करते हुए मिले।

अचानक टीम को देखकर खनन कर रहे लोग वाहन छोड़कर भाग खडे हुए। पुलिस ने घेराबंदी करने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मिले दो ट्रैक्टर व एक मिट्टी उठाने वाली मशीन को अपने कब्जे में ले लिया और थाना ले आई। ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि खनन के मामले में पकड़े गए सभी वाहनों के बारे में एसडीएम को अवगत कराया गया है, आरटीओ को भी जानकारी दी गई है। जिससे वाहन स्वामियों पर कार्रवाई हो सके।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।