
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
संक्षेप: Agra News - थाना सिकंदरा क्षेत्र में रविवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा आगरा-मथुरा हाईवे पर हुआ, जहां मनीष कुमार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दूसरी घटना खड़वाई नहर के पास दो बाइकों की भिड़ंत थी।
थाना सिकंदरा क्षेत्र में रविवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पहला हादसा आगरा-मथुरा हाईवे स्थित रुनकता फुट ओवरब्रिज के पास हुआ। यहां कोरई, किरावली निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के वक्त मनीष आगरा से अपने घर लौट रहे थे। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

परिवार में माता-पिता, दो बहनें, पत्नी और दो छोटे बच्चे-चार माह का बेटा और दो वर्ष की बेटी-पीछे रह गए। मौत की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी घटना खड़वाई नहर के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मागरौल जाट निवासी 40 वर्षीय ज्ञान सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रुनकता पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन दुर्घटनाओं ने एक ही रात में दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, जिससे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




