ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा में पदयात्री, राहुल गांधी-धर्मेंद्र प्रधान में ट्वीट वार

आगरा में पदयात्री, राहुल गांधी-धर्मेंद्र प्रधान में ट्वीट वार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट से रविवार को सियासत गर्मा गई। गांधी ने  ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री से उनके कामों का जवाब मांगने के लिए उड़ीसा का एक युवक 1300 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहा...

आगरा में पदयात्री, राहुल गांधी-धर्मेंद्र प्रधान में ट्वीट वार
आगरा,मुख्य संवाददाताMon, 18 Jun 2018 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट से रविवार को सियासत गर्मा गई। गांधी ने  ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री से उनके कामों का जवाब मांगने के लिए उड़ीसा का एक युवक 1300 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहा है तो उन्हें जवाब देना चाहिए। इस पर भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर पलटवार किया। कहा कि ये युवक कांग्रेस के कार्यकाल में काम न होने का हिसाब मांगने निकला है। 
उड़ीसा का युवक मुक्तिकांठ विश्वाल उड़ीसा से दिल्ली के लिए पैदल निकला था। दो दिन पहले आगरा की ट्रांसयमुना कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे-दो पर बेहोश होकर गिर पड़ा था। ट्रांसयमुना निवासी सचेंद्र यादव ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ठीक होने पर वे उसे अपने घर ले आए। 
रविवार को राहुल गांधी को युवक के बारे में मालूम पड़ा तो उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर से बात की। बब्बर ने उड़ीसा फोन कर नवीन पटनायक से युवक की जानकारी ली। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया। तब कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हुए। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने डीएम और एसएसपी से युवक की जानकारी होने पर बताने का आग्रह किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास उसे तलाश निकाला। तब मुक्तिकांठ ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके वादे याद दिलाने दिल्ली जा रहे हैं। युवक ने बताया कि पीएम ने उड़ीसा में सुपर अस्पताल और ब्रह्माणी नदी पर पुल के निर्माण की बात कही थी। अब इन वादों का कोई पता नहीं है। 

गुरुद्वारे पर किया सम्मान
मुक्तिकंठ का रविवार को कांग्रेसियों ने गुरुद्वारा गुरु का ताल पर स्वागत किया गया। गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह ने सरोपा भेंट किया। इस मौके पर रविंद्र पाल सिंह टिम्मा, गुरनाम सिंह, श्याम भोजवानी, ग्रंथी हरबंस सिंह ,राजू सलूजा, उपेंद्र सिंह, भारत भूषण, राम टंडन, गोपाल गुरु, राजू लवानियां, रोहन रघुवंशी, सौरभ दुबे, हाजी जमील आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें