Agra News: पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का दिया संदेश
Agra News: जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक तथा प्रधान न्यायाधीश तृप्ता चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने वृक्षों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया और सामूहिक शपथ ली।

Agra News: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृप्ता चौधरी द्वारा शनिवार को दीवानी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन एवं पर्यावरण के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधरोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ तथा अधिकाधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।
इस मौके पर अपर जिला जज अमरजीत, सीजेएम शारिब अली, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज सिंह समेत न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


