ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, मदार जं.-दरभंगा एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
Agra News - गोंडा-बुढ़वाल सेक्शन में तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए एनआई वर्क के चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की गई है। ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, मदार जं.-दरभंगा एक्सप्रेस और छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के नए मार्गों की जानकारी दी गई है।

गोंडा-बुढ़वाल सेक्शन में तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए एनआई वर्क के चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 जून व 5 जुलाई को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते, मदार जं.-दरभंगा एक्सप्रेस 3 जुलाई को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते, छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस 6, 7, 8 जुलाई को छपरा-सिवान-भटनी-औंड़िहार-वाराणसी-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 8 जुलाई को, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 8 जुलाई को कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-बनारस-औंड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


