Tragic Suicide of Young Man in Agra Family Away at Wedding फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTragic Suicide of Young Man in Agra Family Away at Wedding

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Agra News - ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र में एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवक घर पर अकेला था जबकि परिवार इटावा में शादी में गया था। उसकी चचेरी बहन ने सबसे पहले घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 8 May 2025 07:25 PM
share Share
Follow Us on
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक घर पर अकेला था। परिजन रिश्तेदारी में शादी में गए थे। पड़ोस में रह रही चचेरी बहन को सबसे पहले जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक महेंद्र प्रताप सिंह के मामा अरविंद ने बताया कि पूरा परिवार इटावा रिश्तेदारी में गया था। घर पर महेंद्र अकेला था। उसकी करीब 1.5 वर्ष पहले शादी हुई थी। बुधवार रात महेंद्र ने ऊपर के कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। चचेरी बहन सुबह महेंद्र को जगाने पहुंची तो गेट नहीं खुला।

उसने झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने परिजनों को सूचना दी। सभी इटावा से मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।