आंधी व बारिश का कहर : भरभराकर गिरी घर की छत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

जनपद में तेज आंधी और बारिश के दौरान सिढ़पुरा में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। लिंटर गिरने से वीरभान, उसकी पत्नी नीलम और बेटी काव्या की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, सोरों में एक युवक की छज्जा गिरने से मौत हुई। स्थानीय प्रशासन घायल बच्चों की मदद कर रहा है।

आंधी व बारिश का कहर : भरभराकर गिरी घर की छत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जनपद में शनिवार की सुबह आई तेज आंधी के साथ बारिश जानलेवा बन गई। सिढ़पुरा के शेखुपुरा में आंधी-बारिश के दौरान मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। सोरों के गांव उकुर्री में मकान का छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हुई है। शनिवार की सुबह चार बजे बजे आसमान में गड़गड़ाहट के साथ आई आंधी व बारिश सिढ़पुरा के शेखुपुरा गांव में एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। जिस समय आंधी बारिश आई, उस समय वीरभान सिंह अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। बारिश के दौरान मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया।

लिंटर के मलबे में दबने से वीरभान (30) पुत्र भगवान सिंह, वीरभान की पत्नी नीलम (28) व पुत्री काव्या (3)की मौके पर ही मौत हो गई। मलबे में दबने से 10 वर्षीय काजल पुत्री वीरभान, सात वर्षीय किरन पुत्री वीरभान और पांच वर्षीय सूरज पुत्र वीरभान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों घायल बच्चों को उपचार के लिए सिढ़पुरा पीएचसी भिजवाया। चिकित्सक तीनों घायल बच्चों का उपचार कर रहे हैं। डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओमप्रकाश सिंह भी लिंटर के मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। एक अन्य घटना सोरों के गांव उर्केरी हुई। यहां मकान का छज्जा गिरने से गांव के नन्नू उर्फ देवी राम पुत्र सेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान नन्नू की मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।