Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTragic Road Accident Young Man Dies Cousin Seriously Injured in Pickup Collision
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

संक्षेप:

Agra News - सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र में कादरचौक गंजडुंडवारा रोड पर एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। दुर्घटना में 22 वर्षीय अतुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय चचेरा भाई पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nov 13, 2025 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

थाना सिकन्दपुर वैश्य क्षेत्र में कादरचौक गंजडुंडवारा रोड पर बाइक सवार दो युवकों को पीछे से अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जबकि शिनाख्त के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की देर रात गंजडुंडवारा कादरचौक रोड पर एक क्रशर के समीप दुर्घटना की जानकारी मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर एक युवक मृतावस्था व दूसरा युवक घायलावस्था में था। पुलिस ने घायल से जानकारी लेकर मृतक के परिजनों को हादसे से अवगत कराया। घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल ने बताया कि बाइक में पीछे से पिकअप वाहन ने टक्कर मारी है। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव तरसी निवासी 22 वर्षीय अतुल पुत्र राजेंद्र की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय चचेरा भाई पंकज पुत्र महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कादरचौक-गंजडुंडवारा रोड पर मुन्नालाल के क्रशर के पास हुआ, जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पिकअप समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अतुल अपने चचेरे भाई पंकज के साथ अपने भाई की ससुराल में दावत खाने उझानी क्षेत्र में जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अतुल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता राजेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक अतुल की शादी पांच महीने पहले उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बिरिया डांडी निवासी युवती से हुई थी। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।