डम्पर ने टेंपो में मारी टक्कर, आगरा के तीन लोगों की मौत

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

हरियाणा के गुरुग्राम में सोहना रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में पिनाहट क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और बच्चा शामिल हैं। हादसा शादी समारोह से लौटते समय हुआ जब डम्पर ने टेंपो को टक्कर मारी। सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

डम्पर ने टेंपो में मारी टक्कर, आगरा के तीन लोगों की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सोहना रोड पर भीषण सड़क हादसे में पिनाहट क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई। सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। हादसे के शिकार लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव जोर निवासी रामनिवास वर्मा तथा पिनाहट क्षेत्र के गांव भदरौली निवासी गजेंद्र सिंह जीजा-साले हैं। गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे दोनों परिवार भदरौली से टेंपो में से गुरुग्राम के लिए रवाना हुए थे.

हादसे का विवरण

बताया गया है कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे गुरुग्राम में सोहना चौक के पास पीछे से डम्पर ने उनके टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद डम्पर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

मृतकों की पहचान

हादसे में रामनिवास का तीन वर्षीय पुत्र मृदुल, गजेंद्र की तीस वर्षीय पत्नी चांदनी और बीस वर्षीय साली कांति की मौत हो गई। रामनिवास की पत्नी अर्चना (22 वर्ष), पुत्री साक्षी (06 वर्ष), गजेंद्र सिंह, गजेंद्र का पुत्र अयांश, कुंवरसेन निवासी गांव सूरजमल (शमसाबाद), यशपाल सिंह की पत्नी प्रीति, पुत्री तमन्ना, पुत्र लक्की निवासी गोपी का पुरा (बासौनी) गंभीर रूप से घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को तीनों शव गांव पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के गांवों में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार भदरौली निवासी गजेंद्र अपने गांव ट्यूवबेलपुरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार देर शाम सभी लोग टेंपो से गुरुग्राम के लिए रवाना हुए थे.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरुग्राम में हुए हादसे में कितने लोग मरे?
गुरुग्राम में हुए हादसे में तीन लोग मरे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।