Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTragic Road Accident Claims Life of 30-Year-Old Pankaj in Aligarh
गांव फिरोजपुर के युवक की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत

गांव फिरोजपुर के युवक की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत

संक्षेप:

Agra News - गांव फिरोजपुर के युवक अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत कासगंज, हिन्दुस्ता संवाद थाना ढोलना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के रहने वाले युवक की बुधवार की शाम क

Dec 04, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

कासगंज,थाना ढोलना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के रहने वाले युवक की बुधवार की शाम को अलीगढ़ धनीपुर मंडी के समीप सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की शाम को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। जहां गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया है। युवक की मौत से परिजनों क रो-रोक बुरा हाल है। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी टोडीराम के पुत्र पंकज (30) दो वर्ष पूर्व अलीगढ़ चले गए थे। वहां परिवार के साथ रहकर पंकज प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार की शाम को लगभग 6 बजे व ड्यूटी कर वापस घर आ रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी धनीपुर मंडी के समीप तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने राह चलते उन्हें रौंद दिया। इससे मैक्स वाहन उनके ऊपर चढ़ गया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पंकज की मौत की खबर उसके गांव फिरोजपुर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव गांव फिरोजपुर पहुंचा तो गांव में शोक लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया है। परिजनों के मुताबिक मृतक पंकज ने अपने पीछे पत्नी चंचल, छह का पुत्र लव व पांच वर्षीय केशव और आठ वर्षीय विवेक को छोड़ा है। पत्नी का रो-रोक बुरा हाल है।