फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

गांव ककराला में एक विवाहिता गोल्डी का शव पेड़ पर लटका मिला। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद गोल्डी घर से निकली थी। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इसे आत्महत्या की घटना माना है। मृतका के चार बेटियाँ और एक बेटा है। शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

थाना क्षेत्र के गांव ककराला में गुरुवार रात एक विवाहिता काशव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही ससुरालीजनों के साथ ही मायके पक्ष से लोग पहुंच गए और विवाहिता को मृत देखकर कोहराम मच गया। हत्या की आशंका जताए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केलि ए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ककराला गांव में गुरुवार की देर रात एक विवाहिता की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय गोल्डी पत्नी विनोद निवासी ककराला के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रात करीब नौ बजे गोल्डी घर से निकल गई और कुछ ही देर बाद उसका शव पेड़ पर फंदे पर लटका दिखाई दिया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने गोल्डी की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया है। मृतका अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra Newsफांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव