खेलते-खेलते बम्बा में गिरी मासूम बच्ची की डूबने से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला मोड़ में दो साल की बच्ची राजरानी खेलते खेलते बम्बा में गिर गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन गोताखोरों ने काफी देर बाद उसका शव निकाला। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।

खेलते-खेलते बम्बा में गिरी मासूम बच्ची की डूबने से मौत

सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला मोड़ में गुरुवार की शाम को परिजनों के साथ गई दो साल की बच्ची खेलते खेलते बम्बा में जा गिरी। परिजनों को कुछ देर बाद बच्ची नजर नहीं आई तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। परिजनों व ग्रामीण गोताखोरों ने बम्बा में उतर कर बच्ची को तलाशने में जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर बाद गोताखोरों को बच्ची का शव उतराता नजर आ गया और उसके शव को बाहर निकाल कर ले आए। बच्ची के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली के उपनिरीक्षक नेत्रपाल सिंह ने बताया कि, खेलते खेलते दो साल की बच्ची राजरानी पुत्री कौशल किशोर पास ही बम्बा में गिर गई। परिजनों ने काफॅी देर तक बम्बा में तलाश की। इस दौरान गांव के गोताखोरों ने पानी में काफी देर तक प्रयास किया ताकि बच्ची सकुशल मिल जाए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। गोताखोरों ने बच्ची का शव उतराता देखा तो उसे बाहर निकालकर ले गाए। डूबने से बच्ची काफी गहराई में चली गई, जिससे तलाशने में काफी समय लग गया। परिजनों ने बताया कि, कौशल के छह बेटियों में सबसे छोटी बेटी राजरानी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भिजवाया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।