गंगा में डूबे युवक का शव मिला, परिवार में कोहराम
गंगा नदी में डूबे युवक का शव मिहोला गांव में मिला। युवक की पहचान अरुण कुमार उर्फ अजय के रूप में हुई है। वह अपने मामा के घर आया था और स्नान करते समय डूब गया। मृतक की उम्र कम थी और उसकी असमय मौत से परिवार में मातम छा गया है। शव का पोस्टमार्टम किया गया।

थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में स्थित मिहोला गांव में गंगा नदी में डूबे युवक का शव गुरुवार को मिल गया। युवक का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि युवक बुधवार को अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था, तभी वह गहरे पानी में डूब गया था। मृतक की शिनाख्त गंजडुंडवारा नगर के मोहल्ला धनपाल निवासी अरुण कुमार उर्फ अजय पुत्र जनक सिंह के रूप में हुई है। वह बुधवार को अपने मामा रक्षपाल के घर गांव मिहोला आया हुआ था। शाम करीब चार बजे वह गांव के कुछ साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करते समय डूब गया था।
बुधवार की शाम को अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान रोक दिया था। गुरुवार की सुबह एक बार फिर स्थानीय गोताखोरों ने युवक की तलाश की। इसके बाद शव पानी से बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम राया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंच गया। युवक को मृत देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। मृतक अजय दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवारीजनों का रोक-रोकर बुरा हाल है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


