शाही तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Mar 06, 2026 08:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - ग्वालियर गेट के पास दुल्हारा मार्ग पर शाही तालाब में एक 19 वर्षीय युवक अमन का शव मिला। अमन ने तीन दिन पहले तालाब में कूदने की कोशिश की थी। परिवार ने बताया कि उसे शराब की लत थी। वह कुछ दिन पहले अलवर जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

शाही तालाब में उतराता मिला युवक का शव

ग्वालियर गेट के समीप दुल्हारा मार्ग पर शाही तालाब में शुक्रवार को एक युवक का शव उतराता देख सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। उसने तीन दिन पहले भी बुलंद दरवाजे के पास शाही तालाब में कूदने की कोशिश की थी। पुलिस जांच के दौरान मृत युवक की पहचान अमन (19) वर्ष पुत्र पप्पू अब्बासी निवासी मोहल्ला बनीइसराइल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अमन को शराब पीने की लत थी। तीन दिन पहले भी उसने बुलंद दरवाजे के पास स्थित शाही तालाब में कूदने की कोशिश की थी। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर रोक लिया था।परिजनों

के अनुसार अमन कुछ दिन पहले अलवर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिवार को लगा कि वह काम के सिलसिले में गया है लेकिन शुक्रवार को उसका शव तालाब में मिला। घटना के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। और उन्होंने मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।