Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTragic Collision Bike and Moped Crash Claims One Life Another Seriously Injured
बाइक-मोपेड की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बाइक-मोपेड की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

संक्षेप:

Agra News - ढोलना क्षेत्र में थाना के समीप एक बाइक और मोपेड की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और दूसरे युवक की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nov 12, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

ढोलना क्षेत्र में थाना के समीप गत मंगलवार को बाइक व मोपेड की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजन विलाप करते हुए पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक सहावर थाना क्षेत्र के गांव नगला भवानी निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र प्रेमपाल अपने साथी राधेश्याम पुत्र नारायण सिंह के साथ बाइक से गत मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे ढोलना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि ढोलना थाना पुलिस ने उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को बताया कि थाना के समीप ही बाइक की मोपेड से भिड़ंत हुई है। इसमें सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि राधेश्याम की हालत भी गंभीर है। राधेश्याम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया है। ढोलना इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में है, विक्की चालक मौके से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।