Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTragic Car Accident at Kasganj Wedding 3 Dead Family Dispute Behind Incident
नशे में साले की सनक: बहनोई के पिता समेत तीन लोगों को रौंदकर मौत के घाट उतारा

नशे में साले की सनक: बहनोई के पिता समेत तीन लोगों को रौंदकर मौत के घाट उतारा

संक्षेप:

Agra News - कासगंज में एक शादी समारोह के दौरान नशे में धुत रिश्तेदार द्वारा कार चढ़ाने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना का कारण पिता और बेटे के बीच झगड़ा बताया गया है। पुलिस ने कहा कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

Dec 05, 2025 09:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे में एक शादी वाले घर में बुधवार रात को मातम छा गया। कादरगंज रोड स्थित मैरिज होम के बाहर रात करीब 1:30 बजे नशे में धुत कार सवार रिश्तेदारों ने जानबूझकर कार चढ़ा दी, जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग बाल-बाल बच गए। नगला मंसा के विकास यादव की शादी के मौके पर, दूल्हे के पिता गिरीश सिंह अपने बेटे धर्मेंद्र को नशे में देखकर नाराज हो गए और रिश्तेदारों के सामने ही उसे थप्पड़ मार दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह देखकर कार में बैठे धर्मेंद्र के रिश्तेदार, जिसमें साला कौशल भी शामिल था, गुस्से में बौखला गए। उन्होंने तेज रफ्तार से कार चलाकर गिरीश सिंह, उनके भाई सुरेश और साढ़ू बृजेश को रौंद दिया और तुरंत मौके से भाग निकले। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी के घर में चीख-पुकार मच गई।

हालांकि, पुलिस इस घटना की वजह डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद बता रही है, जबकि मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने खुद पिता को थप्पड़ मारने के बाद रिश्तेदारों द्वारा कार चढ़ाने की बात कही है। धर्मेंद्र ने बताया कि शराब पीने के लिए पिता द्वारा थप्पड़ मारना तो समझ आता है, लेकिन रिश्तेदारों ने कार क्यों चढ़ाई, यह उसकी समझ से बाहर है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है और घटना को अंजाम देने वाले आधा दर्जन कार सवारों की तलाश में जुट गई है।