अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Agra News - सिकन्दराराऊ मार्ग पर पिवारी के समीप एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 25 वर्षीय नरेश सड़क पार कर रहा था जब यह हादसा हुआ। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिकन्दराराऊ मार्ग पर शुक्रवार की रात पिवारी के समीप सड़क पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक 25 वर्षीय नरेश पुत्र अनिल कुमार निवासी पिवारी मारहरा एटा शुक्रवार की रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाकर उसे टक्कर मार दी।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रात में ही मौके पर पहुंच गए। घायलावस्था में नरेश को उपचार के लिए परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर नरेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि पत्नी नीतू कुमारी, बेटा मोहन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


