पीले कपड़ों में गए, सफेद कफन में आए

पीले कपड़ों में गए, सफेद कफन में आए

संक्षेप:

Agra News - बाबा जाहरवीर गोगामेड़ी की पूजा करने के लिए रफायतपुर और मिल्कनिया गांव के श्रद्धालु पीले कपड़े पहनकर गए थे। लेकिन हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। घटनास्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी और मृतकों...

Aug 25, 2025 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

बाबा जाहरवीर गोगामेड़ी की जात करने और पूजा अर्चना दर्शन करने के लिए रफायतपुर और मिल्कनिया गांव के ग्रामीण श्रद्धालु पीले पीले कपड़े पहनकर गए थे, लेकिन गांवों में नौ लोगों के शव कफन में लाए गए। अधिकांश घायल श्रद्धालुओं के पहने पीले कपड़े हादसे में खून से सन गए। बुलंदशहर से एंबुलेंसों से गांव में शवों को लाया गया तो देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को हटाती हुई एंबुलेंस मृत लोगों के घरों पर पहुंची तो महिलाएं गिर गईं। गांव और रिश्तेदार महिलाएं उन्हें संभालने में जुटी थी। गांव के लोगों ने बताया कि अधिकतर श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने या जात करने जाते हैं तो पीले रंग के कपड़े ही पहनकर जाते हैं, इनमें पुरुष, बच्चे और महिलाओं के कपड़े भी पीले ही रहते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीले रंग के कपड़े पहनकर जाने को पूजा में लोग शुभ मानते हैं। गांव के लोग नहीं अन्य गांवों के श्रद्धालु भी इसी रंग के कपड़े पहने जाते दिखाई देते हैं।