
मैजिक वाहन ने चार वर्षीय बालिका को रौंदा, मौत
Agra News - अमांपुर थाना क्षेत्र में लख्मीपुर गांव में चार वर्षीय हर्षिता को एक मैजिक वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक और वाहन को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
अमांपुर थाना क्षेत्र में लख्मीपुर गांव पर चार वर्षीय मासूम बालिका को मैजिक वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई बालिका की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। उधर दुर्घटना को अंजाम देने वाले मैजिक वाहन व चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे चार वर्षीय हर्षिता पुत्री मोरध्वज निवासी लख्मीपुर अमांपुर गांव के समीप सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रहे एक मैजिक वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाकर बालिका को टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों मैजिक वाहन व चालक को पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। परिजन घायल बालिका को अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक व वाहन को कब्जे में लिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




