Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTragic Accident 28-Year-Old Ajay Verma Dies After Tempo Collision in Jagdishpura
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

संक्षेप:

Agra News - एत्माद्दौला निवासी अजय वर्मा मंगलवार रात अपने दोस्त को बाइक से जगदीशपुरा छोड़ने गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वे घायल हो गए। इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।...

Aug 14, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

एत्माद्दौला निवासी अजय वर्मा मंगलवार रात अपने दोस्त को बाइक से जगदीशपुरा छोड़ने गए थे। वापस लौटते समय जगदीशपुरा क्षेत्र में माया हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिश्तेदार मनीष ने बताया कि अजय वर्मा (28) कपड़े की दुकान पर काम करते थे। मंगलवार रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। जानकारी पर वह एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पता चला की उसका एक्सीडेंट हुआ है। गुरुवार को घायल अजय वर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मृत्यु से घर में मातम छा गया। पत्नी सपना सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं जांच में घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक और टेंपो के बीच टक्कर होते हुए नजर आ रही है।