Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTraffic Police Launch Vehicle Checking Campaign for Road Safety Month
गाड़ियों के हूटर और काली फिल्म उतरवाईं

गाड़ियों के हूटर और काली फिल्म उतरवाईं

संक्षेप:

Agra News - शुक्रवार को जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सहायक उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने पर 188 वाहनों के चालान काटे गए और दो वाहन सीज किए गए। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी बांटे गए।

Jan 10, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सहायक उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को पंपलेट बांटकर जागरूक किया। नियमों के उल्लंघन 188 वाहनों के चालान काटे हैं। जबकि दो वाहन सीज किए हैं। पांच गाड़ियों में लगे अनाधिकृत हूटरों को हटवााया साथ ही तीन कार से काली फिल्म उतरवाई गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एआरटीओ आरपी मिश्र एवं यातायात प्रभारी लक्ष्ण सिंह ने नदरई गेट, हजारा नहर तिराहा, गोरहा बाईपास, बस स्टैंड पर वाहनों की चेकिंग की। अनाधिकृत रूप से हूटर, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें पांच गाड़ियों में अनाधिकृत रूप से लगे हूटर को हटवाया गया। साथ ही तीन कार में काली फिल्म पाए जाने पर उसे उतरवाया गया। दो ओवरलोड ट्रक को सीज किया है। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पर 188 वाहनों के चालान काटे हैं। वाहन चालकों पर 2.62 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ एवं यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों से संबंधी पंपलेट बांटकर उन्हें जागरूक किया। ताकि वह वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें।