
207 गाड़ियों के चालान काटे, 2.65 लाख का समन शुल्क
Agra News - जनपद में यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने सोमवार को 207 वाहनों के चालान किए। चालान से 2.65 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला गया। नियमों के उल्लंघन जैसे कि बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर और ओवर स्पीड के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।
जनपद में शुरू हुए यातायात माह में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की ओर से वाहन चेकिंग की जाने लगी है। चेकिंग के दौरान सोमवार को यातायात नियमों की अनदेखी करते मिले वाहन चालकों के चालान की कार्रवाई की गई। कुल 207 वाहनों के चालान कर उनसे 2.65 लाख रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह, एआरएम रोडवेज ओमप्रकाश चौधरी व स्टेशन अधिकारी अनुराधा चौहान ने यातायात पुलिस टीम के साथ जनपद में वाहन चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी वाहन चालकों को पम्पलेट वितरित किए।

साथ ही मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, एचएसआरपी व ओवर स्पीड आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने कुल 207 वाहन चालकों के चालान किए। इनसे ऑनलाइन समन शुल्क भी जमा कराया। 18 वर्ष से कम आयु वाले किशोरों को वाहन ड्राइविंग करने पर अभिभावकों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने के सम्बन्ध में जागरुक किया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ओवर स्पीड, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, ईयर फोन का प्रयोग, नशे की हालत में वाहन एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा के वाहन नहीं चलाने के लिए जानकारी देकर जागरुक किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


