शहर के नदरई गेट बाजार में पुलिया का निर्माण लोगों की राह में बाधा

Jan 10, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - शहर के नदरई गेट बाजार में शुक्रवार को पुलिया के निर्माण के चलते मार्ग बाधित हो गया, जिससे ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका द्वारा दिन के समय पुलिया निर्माण करने से बाजार में भीड़भाड़ बढ़ गई।

शहर के नदरई गेट बाजार में पुलिया का निर्माण लोगों की राह में बाधा

शहर के नदरई गेट बाजार में गली झौरा-भौरा पर नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को पुलिया का निर्माण कराया गया। कार्य के चलते मार्ग बाधित रहा। ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गुरुवार को दिन के समय पुलिया निर्माण से जाम के हालात बन गए। जाम में फसे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। शहर में बीते दिनों नगर पालिका द्वारा गली झौरा-भौरा मंदिर के पास पानी की पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। इस दौरान पालिका ने लीकेज सही करने के लिए वहां गड्ढा किया था। इस दौरान पुलिया क्षतिग्रस्त हुई थी। शुक्रवार को पालिका ने पुलिया निर्माण एवं गड्डे को भरवाने के लिए कार्य शुरू कराया था।

पुलिया निर्माण के दौरान दिन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजार में ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। न तो वाहन पीछे हो सके और न आगे बढ़ सके। बाजार में जाम की स्थिति बन गई। जाम फंसकर आम लोग एवं वाहन चालक परेशान दिखाई दिए। जाम की सूचना पर यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। वाहन चालक रमेश एवं ई-रिक्शा चालक आसिफ ने कहना था कि पालिका को यह कार्य रात के समय में कराना चाहिए था। दिन में मुख्य बाजार में भीड़भाड़ के ट्रैफिक अधिक रहता है। इधर जाम के कारण कुछ लोग आधे रास्ते से वाहन मोड़कर अन्य संपर्क मार्ग से निकलते देखे गए। दुकानदार भी परेशान दिखाई दिए। जाम के चलते उनकी दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;