मारवाड़ी माहेश्वरी समाज द्वारा शहर में धूमधाम से निकाला गया फूलडोल

Feb 28, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - शहर में मारवाड़ी माहेश्वरी समाज ने फाल्गुन मास की खुशी में पारंपरिक फूलडोल शोभायात्रा का आयोजन किया। श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते हुए, गुलाल और फूलों की बौछार के बीच रथ में सवार भगवान श्रीकृष्ण एवं लड्डू गोपाल की आरती उतारते रहे। यह यात्रा विभिन्न मोहल्लों से होकर मंदिर पर संपन्न हुई।

मारवाड़ी माहेश्वरी समाज द्वारा शहर में धूमधाम से निकाला गया फूलडोल

शहर में मारवाड़ी माहेश्वरी समाज द्वारा फाल्गुन मास की मस्ती के बीच पारंपरिक फूलडोल हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ निकाला गया। शहर के मुख्य मार्गों से निकाले गए फूल डोल में श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते दिखे। गुलाल एवं फूलों की बौछार से वातावरण सतरंगी दिखाई दिया। रथ में सवार भगवान श्रीकृष्ण एवं लड्डू गोपाल की जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। उनके साथ होली खेली। फूलडोल शोभायात्रा का शुभारंभ शहर की गली बोहरान स्थित हापुड़ गोवर्धन महाराज मंदिर समाज के लोगों ने भगवान गोवर्धन एवं लड्डू गोपाल की आरत उतारकर किया। इससे पूर्व श्रद्धालु महिलाओं ने पहले उनके साथ रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फूल डोल यात्रा मोहल्ला नवाब, तहसील रोड, सूत, की मंडी, गली पचौरियान, बारहद्वारी, गली झौरा-भौरा, बड़ी होली, मीना मार्केट होते हुए मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रंग-गुलाल एवं फूलों की वर्षा से वातावरण सतरंगी दिखाई दिया। यात्रा में चल रहे महिला एवं पुरुष श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज की जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान रहा। समाज के लोगों ने पारंपरिक भेषभूषा में भाग लेकर फूलों और गुलाल के साथ होली खेली। राजीव अग्रवाल पप्पू, भोला माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, आशीष केला, सुभाष केला, ललित माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में मारवाड़ी माहेश्वरी समाज की महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।