टप्पेबाजों ने ठगी हीरे की अंगूठी

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

कमला नगर में एक व्यापारी ओम प्रकाश गुप्ता टहलते समय टप्पेबाजी का शिकार हो गए। बाइक पर आए दो युवकों ने पर्ची के गेम में उलझाकर उनकी सोने की अंगूठी उतरवा ली और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश जारी है।

टप्पेबाजों ने ठगी हीरे की अंगूठी

कमला नगर में टहलने निकले एक व्यापारी टप्पेबाजी का शिकार हो गए। शातिरों ने पर्ची के गेम में उलझा कर व्यापारी से सोने की अगूंठी उतरवा ली और फरार हो गए। पीड़ित ओम प्रकाश गुप्ता निवासी शंभू कुंज कमला नगर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। व्यापारी ओम प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल सुबह वह मुगल रोड पर टहलने निकले थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और पता पूछने के बहाने बातचीत करने लगे। आरोपितों ने बातों में उलझाकर पर्ची गेम दिखाया और उसके फायदे बताने लगे।

चालाकी से उनकी सोने-हीरे की अंगूठी उतरवा कर बाइक की सीट पर रखवा ली। कुछ देर बाद दोनों युवक अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने थाना कमला नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से आरोपितों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है आरोपित जल्द गिरफ्त में होंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।