पर्यटन मंत्री ने तीर्थ नगरी सोरों को दी 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात
तीर्थ नगरी में शुक्रवार को पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने सौंदर्यीकरण योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विभिन्न परियोजनाओं के लिए कुल 2222.22 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

तीर्थ नगरी के लिए शुक्रवार का दिन उपलबियों से भरा रहा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने पर्यटन विभाग के 2222.22 की लागत की सौंद्रर्यीकरण योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए। उन्होंने कहा कि, जनपद के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने भगवान वराह के दर्शन कर हरिपदी गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया। शुक्रवार को तीर्थ नगरी सोरो में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ठा जयवीर सिंह ने विधायकों देवेंद्र राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे समेत जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन विभाग के 22 करोड़ 22 लाख 22 हजार रुपये से पर्यटन विकास विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, डीएम प्रणय सिंह,एसपी ओम प्रकाश सिंह, सीडीओ वीरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, राज्य पिछड़ा वर्ग सदस्य महेन्द्र सिंह राणा, भाजपा नेता गोरीशंकर शर्मा लोग मौजूद रहे। पर्यटन विभाग द्वारा सोरों तीर्थ क्षेत्र में पवित्र हरिपदी गंगा स्थित घाटों के अग्रभाग एवं छतरी का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम तथा फैसाड वॉल निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए लगभग 1510.87 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें 755 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है。
परियोजनाओं का विवरण
इसके अतिरिक्त दरियागंज झील के ईको-पर्यटन विकास के लिए 352.86 लाख तथा सोरों-शूकर तीर्थ क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर साइनेज स्थापना कार्य के लिए 358.49 लाख की परियोजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं। कुल मिलाकर 2222.22 लाख की पर्यटन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
धार्मिक स्थलों का विकास
परियोजनाओं के तहत सोरों तीर्थ के प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण, सीता माता मंदिर क्षेत्र का विकास, घाटों का विकास, बाबा बालकनाथ मठी सौंदर्यीकरण तथा पर्यटक सुविधा केंद्र की स्थापना जैसे कार्य भी कराए जाएंगे। मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि, जनपद विकास को नई गति देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, पर्यटन सुविधाओं का विकास तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
स्थानीय रोजगार के अवसर
तीर्थ नगरी के कई धार्मिक स्थलों का होगा विकास
स्वीकृत परियोजनाओं में सोरों स्थित महत्वूर्ण धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण प्रमुख है। सोरों स्थित बटुकनाथ माचूदेव श्याम देवता एवं सीता रसोई के विकास कार्यों के लिए 202.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं सोरों स्थित बाबा बारह घाट एवं सूर्यकुंड के पूर्वी तट के विकास कार्यों के लिए 13 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त सोरों क्षेत्र में सीढ़ियों के दायीं ओर घाटों के विकास के लिए 834.65 लाख तथा सीढ़ियों के बांयी ओर घाटों के विकास हेतु 165.44 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। बाबा बालकनाथ मंदिर, सूर्य सरोवर मंदिर एवं पर्यटक सुविधाओं के विकास कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत हुई है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जनपद में पर्यटन विकास की इन परियोजनाओं से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ कासगंज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी। प्रशासन द्वारा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई। को सुविधाए प्राप्त होगी वहीं पर अंतरराज्जीये और अंतरराष्ट्रीय ख्याति भी प्राप्त हो सकेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


