ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरातस्करी के 20 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

तस्करी के 20 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

आगरा कैंट स्टेशन पर 20 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया है।

तस्करी के 20 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 23 Jul 2020 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। वरिष्ठ संवाददाता

आगरा कैंट स्टेशन पर 20 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर जीआरपी विजय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह प्लेटफार्म नं.-3 पर एक महिला, एक किशोरी और एक युवक को संदिग्ध हालत में देखा। टोकने पर उन्होंने भागने की कोशिश की। जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम इमरान अली निवासी कोलकाता, सीमा निवासी दिल्ली बताए। अभियुक्तों ने बताया कि वह विशाखापट्टनम से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। राहुल ने गांजा लाने के बदले पांच हजार रुपये देने को कहा था। जीआरपी राहुल की तलाश कर रही है। बता दें कि तीन दिन में जीआरपी और आरपीएफ ने 25 किलो से अधिक तस्करी का गांजा पकड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें