ई-मेल भेज ब्लास्ट की धमकी में मुकदमा

Feb 28, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - 24 फरवरी को आगरा जनपद न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने न्यू आगरा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब ईमेल की तकनीकी जांच कर आरोपित तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ई-मेल भेज ब्लास्ट की धमकी में मुकदमा

जनपद न्यायालय आगरा को 24 फरवरी को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया था। न्यायिक अधिष्ठान की आधिकारिक ईमेल आईडी पर ईमेल भेजा गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर में चेकिंग कराई थी। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। मामले में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी न्यायालय आगरा ज्ञानेंद्र कुमार गहलौत ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 24 फरवरी की है। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही पुलिस विभाग का बम निरोधक दस्ता दीवानी परिसर में मौके पर पहुंच गया था। न्यायालय परिसर सहित सभी संभावित स्थलों पर व्यापक निरीक्षण और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई घंटों तक चली जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि जांच प्रक्रिया के कारण 24 फरवरी को भोजनावकाश के बाद न्यायिक कार्य आंशिक रूप से बाधित रहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गहलौत ने थाना न्यू आगरा को ईमेल भेजने वाले के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब ईमेल की तकनीकी जांच कर आरोपित तक पहुंचने में जुट गई है। डिजिटल एक्सपर्ट लगाए गए हैं। मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि आरोपित तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।