अमावस्या के दिन घाटों पर गंगा स्नान करने उमड़े श्रद्धालु

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में वैशाख मास की अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। राजस्थान और मध्यप्रदेश से आए भक्तों ने धार्मिक अनुष्ठान किए और दान भी किया। घाटों पर भीड़ उमड़ी, जहां पुलिस ने सुरक्षा के लिए व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों के लिए शांति के अनुष्ठान भी किए।

अमावस्या के दिन घाटों पर गंगा स्नान करने उमड़े श्रद्धालु

तीर्थ नगरी सोरों में वैशाख मास की अमावस्या के दिन घाटों पर गंगा स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। राजस्थान, मध्यप्रदेश व आस-पास के जनपदों से सोरों पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा पर देवताओं शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए। गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके दान भी किया। शुक्रवार की सुबह से ही अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। हरिपदी गंगा पर पुरोहितों ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा, मथुरा और आस-पास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान कराए। हरिपदी गंगा पर दोपहर तक श्रद्धालु अपने पूर्वजों व देवताओं की शांति के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान करते रहे।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को भोजन कराकर वस्त्र आदि दान किए।सोरों के लहरा घाट, कछला व गंजडुंडवारा के कादरगंज घाट पर भी सुबह से ही गंगा स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। इन गंगा घाटों पर लोगों ने स्नान के बाद भंडारे आयोजित किए और जरूरत मंदों के लिए दान भी किया। अमावस्या के दिन गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई। सोरों की हरिपदी गंगा पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों को पुलिस ने मेला मैदान स्थित पार्किंग में खड़ा कराया। जिससे श्रद्धालुओं को हरिपदी गंगा में स्नान व धार्मिक अनुष्ठान करने में दिक्कतें नहीं हों। हरिपदी के घाटों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई थी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।