टायरों से लदी गाड़ी ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद

Apr 05, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - सिकंदरा क्षेत्र में टायरों से लदी एक गाड़ी चोरी हो गई। चोरों ने रात के समय गाड़ी को कंपनी के बाहर से चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

टायरों से लदी गाड़ी ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद

सिकंदरा क्षेत्र में कंपनी के बाहर टायरों से लदी गाड़ी को चोरों ने पार कर दिया। आरोपित की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राम निवास सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह अपोलो टायर की डिलेवरी करता है। उन्हें अलीगढ़ टायर सप्लाई करने थे। तीन अप्रैल को अपोलो टायर कंपनी प्राक्षी टावर से 12 टायर लोड किए। रात को गाड़ी कंपनी के बाहर खड़ी कर दी। रात करीब 12 से दो बजे के बीच चोर गाड़ी को कंपनी के बाहर से ही चोरी कर ले गए।

सुबह जब गाड़ी मौके पर नहीं मिली तो पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल थाना सिकंदरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।