
ग्राहक ने चुराई 15 लाख की सोने की चेन
Agra News - किनारी बाजार में एक सराफा व्यापारी की दुकान से 80 ग्राम वजनी सोने की चेन चुराई गई। चेन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। आरोपित सीसीटीवी में कैद है और पुलिस उसे खोज रही है। व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई है।
किनारी बाजार में एक सराफा व्यापारी की दुकान से ग्राहक 80 ग्राम वजनी सोने की चेन चुराकर ले गया। चेन की कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। आरोपित सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित व्यापारी ने मुकदमा लिखाया है। पुलिस आरोपित का पता लगा रही है। आरोपित अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया था। कमला नगर निवासी सक्षम जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी अरिहंत आर्नामेंट के नाम से दुकान है। 31 जनवरी को वह अपनी पत्नी को देखने हॉस्पिटल गए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे घटना हुई। पिता मनीष जैन दुकान पर बैठे थे। एक बाइक पर दो युवक आए।
एक युवक बाइक से उतरकर दुकान के अंदर आया। सोने की चेन दिखाने को कहा। पिता ने डिब्बा निकालकर। एक-एक करके चेन दिखाने लगे। ग्राहक बार-बार उनसे चेन का वजन और कीमत पूछता। यह जानने का प्रयास करता है कि इसमें मेकिंग चार्ज कितना है। जीएसटी कितनी लग रही है। इसी दौरान बाहर खड़े युवक ने एक जगह का पता पूछा। उनका कर्मचारी उसे पता बताने लगा। तभी ग्राहक ने एक चेन पार कर दी। अपनी अंगुलियों के बीच दबा ली। सोना थोड़ा सस्ता होने पर चेन लेगा यह कहकर ग्राहक चला गया। उसके जाने के बाद जब पिता ने जेवरात का मिलान किया तो एक चेन गायब थी। उसका वजन 80 ग्राम था। उस चेन की कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। पीड़ित ने तहरीर के साथ पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए। इस अंदाज में यह पहली घटना नहीं है। सराफा व्यापारियों की दुकानों पर इस अंदाज में कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। कभी महिलाएं ग्राहक बनकर आती हैं तो कभी युवक।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




