ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराअक्तूबर में भी होगा गर्मी का एहसास

अक्तूबर में भी होगा गर्मी का एहसास

ताजनगरी में इस सीजन अक्तूबर में भी गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग ने यही संकेत दिए हैं। आगामी माह के शुरुआत में दिन और रात का तापमान बढ़ा...

अक्तूबर में भी होगा गर्मी का एहसास
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 29 Sep 2022 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

ताजनगरी में इस सीजन अक्तूबर में भी गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग ने यही संकेत दिए हैं। आगामी माह के शुरुआत में दिन और रात का तापमान बढ़ा रहेगा।

अमूमन सितंबर मध्य तक हल्की गर्मी या उमस भरा मौसम रहता है। माह के अंत में तापमान गिरने लगता है। अक्तूबर की शुरुआत में हल्की सर्द हवाएं चलने लगती हैं। तापमान भी अपेक्षाकृत कम रहता है। अच्छी बारिश के बाद ऐसा अनुभव किया गया है, लेकिन इस सीजन कई विषमताएं हैं। बीते दिनों लगातार सप्ताह भर बेहतरीन बारिश हुई। दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री तक गिर गया। शिमला और चेरापूंजी जैसा मौसम बना रहा। लेकिन, बादलों की विदाई के तुरंत बाद ही तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक होकर 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 90 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक चार अक्तूबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहेगा। इन दिनों दिन का पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें