ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरापंचायत में किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन

पंचायत में किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन

ब्लॉक क्षेत्र के चांडी गांव में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन हुआ। भाकियू के पदाधिकारियों ने किसानों की...

पंचायत में किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 01 Nov 2020 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक क्षेत्र के चांडी गांव में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन हुआ। भाकियू के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया।

शिव मंदिर पर हुई पंचायत की अध्यक्षता रनवीर सिंह ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नवाबगंज रजवाह में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। रेलवे लाइन की क्रासिंग पुलिया पर बरसात के समय पानी भर जाता है, जिससे रास्ता बंद हो जाता है। किसान पंचायत को मनोज कुमार यादव, मान सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान सत्यभान सिंह चौहान, राकेश चतुर्वेदी, विलेश सिंह, प्रवीन कुमार, शुगर सिंह, जसवंत, रामसेवक, धर्मेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, शुखिया, रघुराज सिंह, भंवरपाल, विपिन कुमार, ऋषि पाल बोहरे, चंदन, उदयवीर सिंह मौजूद रहे।।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े