यार्ड में खड़ी दो नई कारों के आठ टायर चोरी
Agra News - जगदीशपुरा क्षेत्र में प्रेम मोटर्स के स्टॉक यार्ड से दो नई कारों के आठ टायर चोरी हो गए। घटना की जानकारी पर कंपनी में हड़कंप मच गया और तीन सिक्योरिटी गार्डों की संलिप्तता की आशंका जताई गई। कंपनी ने गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस जांच कर रही है।

जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित प्रेम मोटर्स प्रा.लि. के स्टॉक यार्ड से दो नई कारों के आठ टायर चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कंपनी में हड़कंप मच गया। मामले में तीन सिक्योरिटी गार्ड की संलिप्तता की आशंका जताई गई है। कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर मनीष कुमार ने तीन गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेम मोटर्स प्रा.लि. का स्टॉक यार्ड बोदला-बिचपुरी रोड पर जीडी गोयंका स्कूल के पास स्थित है। यहां मारुति सुजुकी की नई गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। घटना 23 मार्च 2026 की रात की बताई जा रही है। 24 मार्च की सुबह करीब 8:40 बजे सिक्योरिटी गार्ड भूपेंद्र सिंह ने सूचना दी कि यार्ड में खड़ी 2 नई कारों इग्निस और बलेनो से अलॉय व्हील सहित कुल आठ टायर चोरी हो गए हैं।
इसके बाद मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और सुबह 9:34 बजे डायल 112 पर घटना की सूचना दी। तहरीर में बताया गया है कि चोरी के समय यार्ड की सुरक्षा में तीन गार्ड तैनात थे। इनमें दरोगा सिंह, मलखान सिंह और ओमप्रकाश शामिल हैं। कंपनी ने इन कर्मचारियों पर संदेह जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


