ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरासर्वर डाउन होने से डेढ़ घंटे तक परेशान हुए सैलानी

सर्वर डाउन होने से डेढ़ घंटे तक परेशान हुए सैलानी

ताजमहल देखने आने वाले सैलानियों को सोमवार को सर्वर डाउन होने के कारण परेशान होना पड़ा। लगभग डेढ़ घंटे तक सैलानी टिकट बुक करने के लिए परेशान...

सर्वर डाउन होने से डेढ़ घंटे तक परेशान हुए सैलानी
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 26 Oct 2020 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

ताजमहल देखने आने वाले सैलानियों को सोमवार को सर्वर डाउन होने के कारण परेशान होना पड़ा। लगभग डेढ़ घंटे तक सैलानी टिकट बुक करने के लिए परेशान हुए। सोमवार को वीकेंड की अपेक्षा कम सैलानी ताजमहल का दीदार करने पहुंचे, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा स्थिति ठीक रही। दोपहर में सर्वर डाउन होने से सैलानियों को टिकट बुक कराने के लिए परेशान होना पड़ा। यही नहीं, पूर्वी गेट पर क्यूआर कोड से स्कैन करने में काफी परेशानी आई। इसके लिए पर्यटकों का कुछ दूर तक पैदल जाना पड़ा। जहां पर इंटरनेट की रफ्तार सही मिली। वहां से उन्होंने अपने मोबाइल से ही टिकट बुक कराए।

सोमवार को ताजमहल का 3117 सैलानियों ने दीदार किया। इसमें 3099 भारतीय वयस्क और 369 बच्चे थे। वहीं 15 विदेशी वयस्क और पांच बच्चे भी शामिल थे। सार्क देशों के तीन सैलानियों ने भी ताजमहल को निहारा। वहीं आगरा किला को निहारने के लिए रविवार की अपेक्षा पर्यटकों की संख्या आधी रह गई। सोमवार को 631 सैलानी आगरा किला पहुंचे। इनमें 548 भारतीय वयस्क, 82 भारतीय बच्चे और दो विदेशी सैलानियों ने आगरा किला को निहारा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें