ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामां और बेटी का रिस्ता होता है सबसे प्यारा

मां और बेटी का रिस्ता होता है सबसे प्यारा

आगरा। मिशन शक्ति के तहत महिला शांति सेना ने नैनाना जाट स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिका जागरूकता अभियान का आयोजन...

मां और बेटी का रिस्ता होता है सबसे प्यारा
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 20 Oct 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। मिशन शक्ति के तहत महिला शांति सेना ने नैनाना जाट स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिका जागरूकता अभियान का आयोजन किया। योजनाओं के बारे में बताया गया। महिला शांति सेना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर ने बेटियों व उनकी माताओं को समझाया कि दुनिया मे सबसे प्यारा ओर सबसे विश्वासपात्र रिश्ता मां और बेटी का होता है। बेटी अपनी मां से कुछ ना छिपाएं। मां भी बेटी की हर परेशानी को समझे। शीला बहल ने बच्चियों के साथ होने वाली समस्याओं का समाधान बहुत ही सहजता से समझाया। चाइल्ड लाइन समन्वयक ऋतु वर्मा ने बच्चियों को 1098 के बारे में बताया। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका डॉ. वर्षा जैन, नीलम सिरसा, असलम खान, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें